5 साल में 10000% चढ़ा शेयर, डिफेंस कंपनी ने दिया 28.08 करोड़ रुपये का काम, फोकस में शेयर

Multibagger Stock Nibe Ltd gets 28 crore rupee work order form defence company5 साल में 10000% चढ़ा शेयर, डिफेंस कंपनी ने दिया 28.08 करोड़ रुपये का काम, फोकस में शेयरसंक्षेप: Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Nibe Ltd के शेयरों को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर एक दिग्गज डिफेंस कंपनी ने दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 28.08 करोड़ रुपये के इस वर्क ऑर्डर को जून 2028 तक पूरा करना है।Sun, 19 Oct 2025 03:48 PMलाइव हिन्दुस्तान ShareFollow Us on

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Nibe Ltd के शेयरों को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर एक दिग्गज डिफेंस कंपनी ने दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 28.08 करोड़ रुपये के इस वर्क ऑर्डर को जून 2028 तक पूरा करना है। बता दें, इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को ब्रीच सीजिंग एसेंबली की मैन्युफैक्चरिंग करनी है। और सप्लाई करना है।

5 साल में 10 हजार प्रतिशत से अधिक चढ़ा स्टॉक

लॉन्ग टर्म में इस कंपनी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। बीते 10 साल में Nibe ltd के शेयरों की कीमतों में 16433 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 10074 प्रतिशत का लाभ मिला है।

यह मल्टीबैगर स्टॉक 3 साल में 201 प्रतिशत और 2 साल में 162 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:पिछला एक साल रहा चुनौतीपूर्ण

भले ही Nibe Ltd के शेयरों में लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिला है। लेकिन इसके बाद भी एक साल से यह स्टॉक संघर्ष कर रहा है। महज एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 23 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। शुक्रवार को बाजार के क्लोजिंग के टाइम पर Nibe Ltd के शेयर बीएसई में 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1322.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी का 52 वीक हाई 2000.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 753.05 रुपये है।

ये भी पढ़ें:

कंपनी पिछले महीने ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। बीते तीन साल से Nibe Ltd ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। बता दें, 2014 में Nibe Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 शेयर बोनस मिले थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें , की लेटेस्ट खबरें, के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में सबकुछ।