छठ व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं?

छठ व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं?छठ व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं?छठ पूजा का पावन पर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है। इसे बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस बार 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में व्रती महिलाएं उगते और ढलते सूरज को अर्घ्य देती हैं और निर्जला उपवास रखती हैं।Fri, 17 Oct 2025 03:39 PM1/7भोज और प्रसाद का महत्व

इस दौरान हर दिन का भोज और प्रसाद खास महत्व रखता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा के चारों दिनों में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

2/7पहले दिन क्या बनता है

छठ पूजा की शुरुआत ‘नहाए खाए’ से होती है। इस दिन व्रती महिलाएं पवित्र स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करती हैं। इस भोजन में कद्दू भात और चना दाल बनाई जाती है। इसमें केवल सेंधा नमक, देसी घी, और गंगाजल से बने शुद्ध पानी का उपयोग किया जाता है।

3/7खरना के दिन क्या बनता है

दूसरे दिन ‘खरना’ मनाया जाता है जिसे ‘लोहंडा’ भी कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को प्रसाद तैयार किया जाता है।

4/7क्या-क्या बनता है

खरना में गुड़ और चावल से बनी खीर बनाई जाती है, जिसे रोटी या पूड़ी के साथ खाया जाता है। इसे देसी घी में तैयार किया जाता है।

5/7तीसरे और चौथे दिन

छठ पूजा के तीसरे और चौथे दिन सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। अर्घ्य का प्रसाद बहुत पवित्र और पारंपरिक होता है। सुथनी (मीठे फल) जैसे केला अमरूद नारियल गन्ना सेब, दूध और गंगाजल जो अर्घ्य देने में इस्तेमाल होते हैं।

6/7इन चीजों से करें परहेज

छठ पूजा में कुछ चीजों का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है। इन दिनों में प्याज लहसुन अंडा मांस-मछली शराब चाय और कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। साथ ही तला-भुना या बाहर का खाना खाने से भी परहेज करें।

7/7नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।