झारखंड में कब्र से निकाला गया 18 साल की लड़की का शव, पुलिस को किस बात का संदेह

girl body exhumed on suspicion of murder over love affair in jharkhandझारखंड में कब्र से निकाला गया 18 साल की लड़की का शव, पुलिस को किस बात का संदेहसंक्षेप: झारखंड में 18 साल की एक लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की के परिजनों ने इसे सुसाइड का मामला बताते हुए पुलिस को बताए बिना ही उसे दफना दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसके परिवार को पसंद नहीं था।Thu, 16 Oct 2025 07:22 PMपीटीआई, पलामू ShareFollow Us on

झारखंड में 18 साल की एक लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की के परिजनों ने इसे सुसाइड का मामला बताते हुए पुलिस को बताए बिना ही उसे दफना दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसके परिवार को पसंद नहीं था।

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 18 साल की एक लड़की का शव कब्र से निकलवाया। लड़की के परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना कथित तौर पर उसे दफना दिया था। यह घटना पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के होटवार गांव में हुई।

पिपराटाड़ थाना प्रभारी पी. सुबोध ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़की के शव को उसके परिवार ने सोमवार को यह दावा करते हुए दफना दिया था कि उसने आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने कहा कि संदेह इसलिए पैदा हुआ क्योंकि आत्महत्या या अन्य अप्राकृतिक मौतों के मामलों में पुलिस को सूचित करना जरूरी होता है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, पनकी में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का उसी समुदाय के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसके परिवार को पसंद नहीं था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उसके पिता ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए इसे आत्महत्या बताकर पुलिस को सूचित किए बिना शव को कब्र में दफना दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हम बुधवार को उनके घर पहुंचे और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। शव को गुरुवार को पलामू के मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) मनोज कुमार झा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आत्महत्या के मामले में पुलिस को सूचित किए बिना शव को दफनाना अपराध है। झा ने कहा कि हमें लड़की की हत्या का पूरा संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो जाएगा।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। उन्होंने रिश्तेदारों से सलाह-मशविरा करके उसे गांव ले आए और दफना दिया।

, और से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट ,, , , , और पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।